श्रीगंगानगर-हनुमानगढ़ में बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना:बादलों की आवाजाही का दौर जारी, तापमान में आएगी गिरावट

श्रीगंगानगर जिले में बादलवाही का दौर जारी है। आसमान में बादल छाए हुए हैं। इसी बीच मौसम विभाग ने 2 फरवरी को श्रीगंगानगर-हनुमानगढ़ जिले में बारिश के साथ ओले गिरने की संभावना जताई है। दिन में तेज धूप निकलने से तापमान में रोजाना बढ़ोतरी हो रही है। मौसम राडार स्टेशन, श्रीगंगानगर पर शुक्रवार सुबह न्यूनतम 8.5 डिग्री व अधिकतम तापमान 21.1 डिग्री रिकार्ड किया गया। गुरुवार को न्यूनतम तापमान 7.3 डिग्री और अधिकतम तापमान 21.1 डिग्री रिकार्ड किया गया। वहीं, बुधवार को यहां न्यूनतम तापमान 7.7 डिग्री और अधिकतम तापमान 20.1 डिग्री रिकार्ड किया गया था। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में 31 जनवरी से 2 फरवरी के दौरान एक नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होगा। जिससे प्रदेश के कई हिस्सों में मेघ गर्जन के साथ हल्की बारिश होगी। साथ ही ओले पड़ेंगे। जिससे अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री तक गिरावट आएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *