शहीद दिवस पर रामधुनी और गांधीजी के प्रिय भजन गाए:शहीदों की स्मृति में दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की

शहीद दिवस के अवसर पर शुक्रवार को नॉलेज पार्क परिसर स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा प्रांगण में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान जिला कलेक्टर अक्षय गोदारा और मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद रवि वर्मा सहित अन्य अधिकारियों, कर्मचारियों और आमजन ने शहीदों की स्मृति में दो मिनट का मौन धारण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी सहित देश की आजादी और अखंडता के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले सभी शहीदों को श्रद्धापूर्वक याद किया गया। मौन धारण के समय वातावरण शांत और अनुशासित रहा। कार्यक्रम के दौरान रामधुनी का सस्वर पाठ किया गया। इसके साथ ही गांधीजी के प्रिय भजनों का गायन भी हुआ, जिससे परिसर में देशभक्ति का माहौल बना। भजनों के माध्यम से गांधीजी के सत्य, अहिंसा और मानवता के संदेश का स्मरण किया गया। कार्यक्रम में उपखंड अधिकारी लक्ष्मीकांत मीणा, शिक्षा विभाग के सहायक निदेशक धनराज मीणा, सीएमएचओ ओ.पी. सामर, कोषाधिकारी चित्रासिंह, जिला रसद अधिकारी देवराज रवि, सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी अनुप्रिया सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, विद्यार्थी और कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने शहीदों के त्याग और बलिदान को याद करते हुए उनके आदर्शों का पालन करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का संचालन लोकेश वशिष्ठ ने किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *