कोहरे के कारण खाई में गिरी रोडवेज बस:बारां में हादसा, ड्राइवर-कंडेक्टर सहित पांच घायल

बारां के सदर थानाक्षेत्र में एनएच 27 पर बटावदा के पास शुक्रवार अल सुबह एक सड़क हादसा हो गया। कोहरे के कारण बेकाबू हुई एक रोडवेज बस रेलिंग तोड़कर हाईवे से नीचे खाई में जा गिरी। इस दुर्घटना में ड्राइवर, कंडेक्टर सहित पांच लोग घायल हो गए। घायलों में अलवर के प्रागपुरा निवासी कंडेक्टर धर्मेंद्र मीणा (45), बूंदी निवासी ड्राइवर राजेश्वर सिंह (52) और सिरसौद निवासी यात्री पिंकी (20) गंभीर रूप से शामिल हैं। दो अन्य यात्रियों को भी चोटें आई हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एम्बुलेंस की मदद से सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। सदर थाना के एएसआई पुरुषोत्तम मालव ने बताया कि यह घटना शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे हुई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *