डीजल कॉलोनी में सरस्वती पूजा पर बच्चों के लिए नृत्य प्रतियोगिता हुई

बंडामुंडा | नगर के डीजल कॉलोनी में सरस्वती पूजा कमेटी द्वारा सरस्वती पूजा के मौके पर बच्चों के लिए नृत्य प्रतियोगिता आयोजित की गई। भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष आई राजा रमेश मुख्य अतिथि थे। सुमित दुबे,पल्लवी प्रधान,नंदिनी प्रधान अन्य अतिथि थे। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने आकर्षक नृत्य पेश कर उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया। मुख्य अतिथि आई राजा रमेश ने कहा कि बंडामुंडा शहर अपना संस्कृति के लिए विशेष पहचान कायम किया है। उन्होंने सभी कलाकारों की सराहना की। विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। .नृत्य प्रतियोगिता में शिवम रॉक्स प्रथम स्थान पर रहा। द्वितीय स्थान पर लुकेष तांती और तृतीय स्थान पर नृत्य शक्ति अकादमी रहीं। नृत्य प्रतियोगिता में जज संदीप दास थे। सभी विजेताओं को अतिथियों ने पुरस्कृत किया। डीजल कॉलोनी के सरस्वती पूजा कमेटी के साईं, सन्नी, सुमित, अनिकेत, देवा, रॉकी, मनीष, निहाल, विजय, नितिन, सोनू, अजय, ध्रुव, शिपू, निखिल, गौतम समेत अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *