इस बार महापौर और पार्षद के लिए एक ही ईवीएम से वोटिंग, कर्मियों को दे रहे ट्रेनिंग

भास्कर न्यूज | अम्बिकापुर पॉलिटेक्निक कॉलेज अम्बिकापुर में नगरीय निकाय निर्वाचन के सुव्यवस्थित संचालन के लिए मतदान दल से संबंधित पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी क्रमांक 1, 2 एवं 3 का प्रशिक्षण दो पालियों में आयोजित किया गया। नगरीय निकाय निर्वाचन की सम्पूर्ण प्रक्रिया के बारे में मतदान दल को जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर के माध्यम से प्रशिक्षित किया गया। प्रशिक्षण में मुख्य रूप से ईवीएम से वोटिंग करने के बारे में बताया गया। इस बार के निर्वाचन प्रक्रिया में एक ही ईव्हीएम से महापौर के साथ-साथ पार्षद के लिए मतदान किया जाना है। प्रशिक्षण में मॉकपोल, सीलिंग प्रक्रिया, परिनियत लिफाफा, अपरिनियत लिफाफा, टेण्डर वोट, मतदान अभिकर्ताओं के मतदान केंद्र में उपस्थिति आदि के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान की गई। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सरगुजा विनय कुमार अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि 05 फरवरी को सभी विकासखण्ड मुख्यालय के निर्धारित प्रशिक्षण केन्द्र में मतदान दल से संबंधित मतदान अधिकारी क्रमांक 4 (महिला मतदान अधिकारी) को सुबह 11बजे से प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए उपस्थित होना है। अम्बिकापुर विकासखण्ड से संबंधित प्रशिक्षण जनपद पंचायत सभागार अम्बिकापुर के स्थान पर शासकीय पॉलिटेक्निक अम्बिकापुर में आयोजित है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *