तेज गर्मी के बीच थोड़ी राहत, 3 डिग्री लुढ़केगा पारा:3 दिन रात के तापमान में आएगी गिरावट; 35 डिग्री के साथ बालोद सबसे गर्म

​​​​​​छत्तीसगढ़ में लगातार दिन और रात का तापमान बढ़ रहा है। फरवरी के शुरुआत में ही कई जिलों में पारा 35 डिग्री तक पहुंच गया है। मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में अगले 3 दिन न्यूनतम तापमान 1-3 डिग्री तक गिर सकता है। इसके बाद प्रदेश में न्यूनतम तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा। बालोद बुधवार को प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा। यहां अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं सबसे ठंडा बलरामपुर रहा। यहां रात का पारा 13 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। फिलहाल अधिकतम तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा। रायपुर में दिन का तापमान 35 डिग्री से अधिक यहां दिन का तापमान 35 डिग्री के पार पहुंच गया है। बुधवार को न्यूनतम तापमान 20.6 डिग्री रहा। रायपुर में दिन-रात का पारा औसत से 5 डिग्री ज्यादा है। माना इलाके में दिन का पारा 35 डिग्री और रात का पारा 20 डिग्री के करीब है। यह भी औसत तापमान से अधिक है। बिलासपुर में दिन-रात का पारा 5 डिग्री ज्यादा बिलासपुर में दिन और रात का पारा सामान्य से 5 डिग्री अधिक रहा। बुधवार की सुबह से ही गर्मी का एहसास होने लगा। अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 5.1 डिग्री ज्यादा था। वहीं रात का पारा भी 20.4 डिग्री रहा। यह भी सामान्य से 5.5 डिग्री अधिक है। सरगुजा में 6 डिग्री से अधिक पारा छत्तीसगढ़ में उत्तर से आने वाली हवाओं का आना लगभग बंद हो गया है। इस वजह से ठंड पूरी तरह से गायब है, सरगुजा संभाग के जिलों में भी रात का तापमान सामान्य से अधिक है। अंबिकापुर में बुधवार को अधिकतम तापमान 32. डिग्री रहा, जो सामान्य से 6.4 डिग्री अधिक था। वहीं रात का तापमान 13.5 डिग्री रहा जो सामान्य से 2.3 डिग्री अधिक था। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 3 दिनों में सरगुजा संभाग में 1 से 3 डिग्री तक न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *