कांकेर में यात्री बस का टायर फटा:चालक की सूझबूझ से सभी यात्री सुरक्षित, बड़ा हादसा टला

छत्तीसगढ़ के कांकेर में शुक्रवार सुबह यात्री बस के पिछले दोनों टायर अचानक फट गए। इस घटना में बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित रहे और एक बड़ा हादसा टल गया। घटना चारामा थाना क्षेत्र के ग्राम सिरसिदा के पास की है। जानकारी के अनुसार, महालक्ष्मी ट्रेवल्स की यह बस अंतागढ़ से सवारियां लेकर रायपुर जा रही थी। बस पूरी तरह से यात्रियों से भरी हुई थी। जैसे ही बस चारामा के समीप ग्राम सिरसिदा के पास पहुंची, उसके पिछले हिस्से के दोनों टायर एक के बाद एक फट गए। टायरों के फटने से बस अनियंत्रित हो गई। हालांकि, बस चालक ने अपनी सूझबूझ का परिचय देते हुए बस को नियंत्रित किया। चालक के प्रयास से किसी भी यात्री को कोई चोट नहीं आई और सभी सुरक्षित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *