सिंगरौली में केबल चोरी का खुलासा:CISF जवान पर जानलेवा हमला करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

सिंगरौली जिले के नवानगर थाना क्षेत्र में एनसीएल अमलोरी परियोजना खदान में सीआईएसएफ जवान पर हुए जानलेवा हमले और केबल चोरी के मामले का शुक्रवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस संबंध में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है। यह घटना 18 जनवरी 2026 को हुई थी। एनसीएल अमलोरी परियोजना में रात्रि ड्यूटी पर तैनात सीआईएसएफ जवान सतीषचन्द्र भारती (47) पर अज्ञात बदमाशों ने लाठी-डंडों से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया था। हमलावरों ने मौके से लगभग 15 मीटर केबल तार काटकर चोरी कर लिया। इसके बाद वे घायल जवान को एक नाले में फेंककर फरार हो गए थे। घटना की सूचना मिलने पर निरीक्षक विकास कुमार और सीआईएसएफ अमलोरी के निरीक्षक ने नवानगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने अपराध क्रमांक 09/2026 के तहत गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की। सिंगरौली पुलिस टीम ने घटनास्थल से बाइक, दस्ताने और पैरों के निशान जैसे महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए। साथ ही, पुराने केबल चोरों और कबाड़ कारोबारियों से भी पूछताछ की गई। इनको लिया हिरासत में जांच के दौरान रामधानी सिंह (38) निवासी मोरवा और महेंद्र बैगा (34) निवासी बचनार, थाना मोरवा को संदेह के आधार पर हिरासत में लिया गया। पूछताछ में दोनों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। उन्हें 28 जनवरी 2026 को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त सामग्री जब्त की गई। पुलिस अधीक्षक ने फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए ₹10 हजार का इनाम घोषित किया है। पुलिस का कहना है कि शेष आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *