ट्रैफिक पुलिस में बदली अटेंडेंस की व्यवस्था:अब चौराहों पर ही ली जा रही उपस्थिति, ग्रुप फोटो खिंचवाने एक जगह होते इकट्ठा

जोधपुर में ट्रैफिक पुलिस के जवानों की उपस्थिति अब मौके पर ही ली जा रही है। पूर्व में कंट्रोल रूम में उपस्थिति दर्ज होती थी, लेकिन अब मौके पर ही ट्रैफिक पुलिस के अधिकारी पहुंचकर जवानों की उपस्थिति ले रहे हैं। हर दिन अलग-अलग चौराहों पर ट्रैफिक पुलिस के जवान एकत्रित होते हैं जहां पर सभी की उपस्थिति दर्ज की जाती है। गुरुवार को इस नई व्यवस्था के तहत जालौर गेट सर्कल के पास सभी ट्रैफिक पुलिस कर्मी के जवान एकत्रित हुए जहां पर सभी की अटेंडेंस ली गई। इसके लिए सभी जवान सुबह एकत्रित हुए। हर रोज नई व्यवस्था के तहत अलग-अलग जगह पर इसी तरह से उपस्थिति दर्ज की जाती है। बता दें कि इस नई अटेंडेंस व्यवस्था के तहत ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को सुबह एक नियत स्थान पर बुलाया जाता है। यहां पर सभी की उपस्थिति दर्ज करने के बाद फोटो भी खिंचवाई जाती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *