राजसमंद में 4 डिग्री तापमान कम हुआ:आसमान हुआ साफ, न्यूनतम तापमान पहुंचा 11 डिग्री

राजसमंद में तापमान के उतार चढ़ाव का क्रम जारी है। मंगलवार दिन भर बादलों की लुका छुपी के बाद बुधवार सुबह भी हल्के बादल देखे गए जबकि आज आसमान बादलों से पूरी तरह साफ हो गया। आसमान साफ होने के साथ ही आज सुबह न्यूनतम तापमान 4 डिग्री कम हो कर 11 डिग्री दर्ज किया गया बुधवार को न्यूनतम तापमान 15 डिग्री रहा। बुधवार को दिन का तापमान 26 डिग्री दर्ज किया गया। वही आज अधिकतम तापमान 24 डिग्री के करीब रहने की संभावना है। तापमान के उतार-चढ़ाव से किसान चिंतित हैं। वर्तमान समय में सरसों, गेहूं सहित चने की फसलें बढ़त पर हैं, तापमान में अचानक गिरावट से ओस और नमी बढ़ सकती है, जिससे फसलों में रोग लगने की संभावना बढ़ जाती है। अभी सुबह और शाम के समय हल्की सर्दी का असर जारी है। जबकि दोपहर में तापमान 24 डिग्री से उपर रहने के कारण लोगो ने कपड़ों से छुटकारा मिला।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *