जैसलमेर में रात को गलन, दिन में तल्ख धूप:दिन का पारा 26 डिग्री पार, अब कड़ाके की ठंड से मिलेगी राहत

जैसलमेर जिले में तापमान में उतार चढ़ाव का दौर जारी है। दिन में गर्मी का असर देखने को मिल रहा है। वहीं सुबह शाम सर्दी का असर जारी है। जिले में गुरुवार को सुबह से ही मौसम साफ रहा। वहीं बुधवार को दोपहर में तल्ख धूप भी खिली। इस दौरान लोगों को गर्मी का एहसास हुआ। दोपहर में लोगों को गर्म कपड़े उतारने पड़े। बुधवार को अधिकतम तापमान में 1 डिग्री की बढ़ोतरी हुई। वहीं रात के पारा स्थित रहा। बुधवार को अधिकतम तापमान 26.4 डिग्री व न्यूनतम तापमान 8.7 डिग्री दर्ज किया गया। दिन व रात के पारे में 18 डिग्री का अंतर रहा। कृषि मौसम वैज्ञानिक अतुल गालव ने बढ़ते तापमान को देखते हुए सरसों, गेहूं व चना की फसल में सिंचाई करने की सलाह दी है। दो दिन में अधिकतम तापमान 2 डिग्री बढ़ा है। वहीं दो दिनों न्यूनतम तापमान 8 डिग्री पर ही स्थिर रहा है। तापमान में बढ़ोतरी की संभावना मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अब कड़ाके की सर्दी नहीं पड़ेगी। हालांकि सर्दी का असर फरवरी के पहले पखवाड़े तक रहेगा। मौसम विभाग ने जिले में आगामी चार दिनों तक मौसम साफ रहने की संभावना जताई है। कृषि मौसम वैज्ञानिक अतुल गालव ने बताया कि 9 फरवरी तक जिले में मौसम शुष्क रहेगा। साथ ही अधिकतम व न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री की बढ़ोतरी होने की संभावना है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *