धान खरीदी की तिथि बढ़ाने कांग्रेस ने किया चक्काजाम:कोरबा में कांग्रेसी बोले- किसानों के फसलों को खराब बताकर खरीदने से इनकार कर रहे

कोरबा के हरदीबाजार में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धान खरीदी की तिथि बढ़ाने की मांग को लेकर चक्काजाम किया। यह प्रदर्शन 30 जनवरी को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के बलिदान दिवस के अवसर पर किया गया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार और जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा के आह्वान पर मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत ब्लॉक कांग्रेस कमेटी हरदीबाजार के नेतृत्व में शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन किया गया।पूर्व विधायक पुरुषोत्तम कंवर ने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियां किसानों के प्रति ठीक नहीं है। पूर्व विधायक ने मांग की कि धान खरीदी की वर्तमान तिथि को बढ़ाया जाए, क्योंकि कई किसान अभी तक अपना धान नहीं बेच पाए हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सरकारी कर्मचारी किसानों के धान को खराब बताकर खरीदने से इनकार कर रहे हैं। मौके पर पुलिस रही मौजूद महिला कांग्रेस की जिला ग्रामीण अध्यक्ष प्रभा सिंह तंवर ने बताया कि यह एक दिवसीय प्रदर्शन महात्मा गांधी के बलिदान दिवस पर उन्हें याद करते हुए शुरू किया गया। इसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और ग्रामीण शामिल हुए। चक्काजाम और प्रदर्शन के दौरान हरदीबाजार थाना पुलिस मौके पर मौजूद रही। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया था। ये रहे मौजूद इस प्रदर्शन में पूर्व विधायक पुरुषोत्तम कंवर, ब्लॉक अध्यक्ष कौशल श्रीवास, चंद्रहास राठौर, गोपाल यादव, रमेश अहीर, पुष्पेंद्र शुक्ला, संतोष श्रीवास, रामशरण कंवर, महिला कांग्रेस कमेटी की जिला अध्यक्ष (ग्रामीण) प्रभा सिंह तंवर सहित कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता और विभिन्न कांग्रेस इकाइयों (ब्लॉक कांग्रेस, महिला कांग्रेस, सेवा दल, पिछड़ा वर्ग, NSUI, सोशल मीडिया, मंडल कांग्रेस, युवा कांग्रेस) के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *