रांची | राहे अंचल के सीओ जयासखी मुर्मू ने आजसू पार्टी के राहे प्रखंड अध्यक्ष रंगबहादुर महतो के खिलाफ अनगड़ा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। महतो पर अवैध रूप पत्थर का भंडारण और तस्करी करने का आरोप है। सीओ ने अपने आवेदन में कहा है कि उन्हें सूचना िमली थी िक राहे अंचल के सताकी गांव में अवैध रूप से साइज पत्थर का भंडारण किया गया है। उन्होंने 1 फरवरी की दोपहर को सताकी गांव में रंगबहादुर महतो के घर के पास छापेमारी की, तो वहां करीब 500-700 सीएफटी साइज के अवैध पत्थर का भंडारण मिला। छापेमारी के दौरान रंगबहादुर महतो की मां मौके पर मौजूद थी। भंडारण किए गए पत्थरों को चोरी-छिपे बाहर भेजने की तैयारी थी। इससे सरकारी राजस्व को नुकसान हो रहा था। प्रशासन ने जब्त पत्थरों को अपने कब्जे में ले लिया है। अवैध भंडारण और राजस्व क्षति के मामले में आजसू नेता रंगबहादुर महतो के खिलाफ सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।


