भास्कर न्यूज | धालभूमगढ़ नरसिंहगढ़ स्थित जीएनएम हॉस्टल में स्वास्थ्य सहियाओं का पांच दिवसीय ओ इ इ इ (ओरल आई,इएनटी इमरजेंसी) मॉड्यूल पर पांच दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण का शुभारंभ हुआ। इस प्रशिक्षण में धालभूमगढ़, बहरागोड़ा तथा चाकुलिया के अलग-अलग बैच बनाकर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस प्रशिक्षण में आपातकालीन स्थितियों जैसे जलने ट्रामा स्थितियों के प्रबंधन, मुख की स्वास्थ्य देखभाल, कान एवं गले, आंख की देखभाल विषय पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। उषा पात्र, चुनाराम मान्ना, सुशांत मंडल,अमिता माहली,सुनीता आदि प्रशिक्षण दे रहे हैं।


