रांची| बुधवार को एसडीपीओ बुंडू के नेतृत्व में तमाड़, बुंडू, सोनाहातू, राहे, नामकुम, अनगड़ा व दशमफॉल थाना क्षेत्र में 67 एकड़ में लगे अफीम के पौधों को नष्ट किया गया। अफीम के पौधों पर ट्रैक्टर चलाया गया और कटर से नष्ट किया गया। बुंडू में 18 एकड़, तमाड़ में 22 एकड़ में दशमफॉल में 09 एकड़, सोनाहातू में 02 एकड़, राहे में 05 एकड़, नामकुम में 07 एकड़, अनगड़ा में 04 एकड़ में लगे फसल को नष्ट किया गया। सुदूरवर्ती जंगली क्षेत्र में जंगल झाड़ में ये खेती की जा रही थी।


