जबलपुर विधायक ने मां बिरासिनी के दर्शन किए:अभिलाष पांडे बोले- मप्र में 4.21 लाख करोड़ का बजट विकास का प्रमाण

जबलपुर विधायक अभिलाष पांडे उमरिया जिले के बिरसिंहपुर पाली के छोटे से दौरे पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अपने परिवार के साथ मां बिरासिनी शक्तिपीठ में पूजा-अर्चना की और माता का आशीर्वाद लिया। विधायक ने मंदिर में चल रही मानस प्रतियोगिता में भी शिरकत की। मीडिया से चर्चा करते हुए अभिलाष पांडे ने कहा कि मध्य प्रदेश में भाजपा सरकार विकास के काम तेजी से कर रही है। उन्होंने आंकड़ों का हवाला देते हुए बताया कि कांग्रेस के राज में जहां बजट करीब 23 हजार करोड़ रुपए होता था, वहीं आज की भाजपा सरकार ने 4 लाख 21 हजार करोड़ रुपये का बजट पेश किया है। उन्होंने कहा कि यह बढ़ता हुआ बजट ही विकास का असली सबूत है। साल 2026 होगा किसान कल्याण वर्ष विधायक ने बताया कि मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व में पिछला साल उद्योगों के नाम रहा, वहीं अब साल 2026 को ‘किसान कल्याण वर्ष’ के रूप में मनाया जाएगा। उनका कहना है कि सरकार का पूरा ध्यान अब किसानों की बेहतरी और उनकी सुख-सुविधाओं पर रहेगा। विश्व गुरु बनाने का सपना और नक्सलवाद का खात्मा पांडे ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना देश का पूरी तरह विकास कर उसे फिर से विश्व गुरु बनाना है। इस काम में मध्य प्रदेश सरकार ‘विजन 2047’ के साथ आगे बढ़ रही है। उन्होंने यह भी दावा किया कि प्रदेश में अब नक्सली समस्या तेजी से खत्म हो रही है और सुरक्षा का माहौल बन रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *