बांसवाड़ा में शहीद दिवस पर बापू को दी श्रद्धांजलि:गांधी स्मारक पर गूंजी रामधुन, कलेक्टर व एसपी सहित कई अधिकारियों ने नमन किया

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि (शहीद दिवस) के अवसर पर शुक्रवार को शहर के गांधी स्मारक पर पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर जिले के आला प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने बापू की प्रतिमा पर सूत की माला और पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। ​2 मिनट का मौन और भक्तिमय वातावरण ​श्रद्धांजलि सभा के दौरान उपस्थित सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रखकर महात्मा गांधी के बलिदान को याद किया। इसके बाद सामूहिक रूप से ‘राम धुन’ का गायन किया गया, जिससे पूरा परिसर भक्तिमय हो गया। ​सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने का संकल्प ​कार्यक्रम में मौजूद जिला कलेक्टर डॉ. इंद्रजीत यादव और पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने गांधीजी के सत्य, अहिंसा और सेवा के आदर्शों को प्रासंगिक बताया। अधिकारियों ने कहा कि बापू के विचार न केवल इतिहास का हिस्सा हैं, बल्कि आज के समाज को सही दिशा दिखाने वाले मार्गदर्शक भी हैं। ​ये रहे मौजूद श्रद्धांजलि कार्यक्रम में अतिरिक्त जिला कलक्टर राजीव द्विवेदी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी और प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित रहे। वक्ताओं ने जोर दिया कि यह दिन नई पीढ़ी को राष्ट्रपिता के मूल्यों और नैतिक शक्ति से प्रेरणा लेने का संदेश देता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *