फलोदी में महात्मा गाँधी की पुण्यतिथि मनाई:जिला कलेक्टर ने दी श्रद्धांजलि, दो मिनट का रखा मौन

फलोदी जिला कलेक्ट्रेट सभाहॉल में महात्मा गांधी की 78वीं पुण्यतिथि पर शहीद दिवस मनाया गया। इस अवसर पर जिला कलक्टर श्वेता चौहान और उपखंड अधिकारी पूजा चौधरी सहित अन्य कर्मचारियों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। दो मिनट का मौन रखकर दी श्रद्धांजलि
कार्यक्रम के दौरान दो मिनट का मौन धारण कर गांधीजी को श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर उनके अहिंसा, सत्याग्रह और स्वदेशी के आदर्शों को याद किया गया। गांधीजी के प्रिय भजन ‘रघुपति राघव राजा राम’ का भी श्रवण किया गया। प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि
वहीं, फलोदी जिला कांग्रेस कमेटी और फलोदी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में भी महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष इल्मदीन मेहर, वल्लभ लखेश्री, जानू खान हाजी, मोहन मेघवाल, अशोक बिश्नोई, रमण माली, भंवर लाल मेघवाल, जितेंद्र और श्रवण भील सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *