कोटा रिवर फ्रंट संचालन टेंडर की डेट तीसरी बार बढ़ाई:दस फरवरी को खोले जाएंगे टेंडर, अभी हर महीने नुकसान में केडीए

कोटा रिवर फ्रंट को संचालित करने के लिए फर्म को ठेका देने की प्रक्रिया केडीए की तरफ से की जा रही है। अब तीसरी बार इसके टेंडर की डेट बढ़ाई गई है। कोटा विकास प्राधिकरण की ओर से चम्बल रिवर फ्रंट को निजी फर्म के माध्यम से संचालन करने के लिए जारी किए टेंडर 10 फरवरी को खुलेगा। केडीए की ओर से रिवर फ्रंट का संचालन निजी फर्म के माध्यम से किया जाना है। इसके लिए टेंडर डॉक्यूमेंट तैयार किया गया था। जिसे 8 दिसम्बर को केडीए की वेबसाइड पर अपलोड किया गया था। जिसमें एक महीने के अंदर फर्मों से आवेदन मांगे गए थे। इसमें 8 जनवरी तक आवेदन जमा होने के बाद 9 जनवरी को टेंडर खोलना था लेकिन कोई फर्म के इसमें इंटरेस्ट नहीं दिखाने के चलते इसकी तारीख को बढ़ा दिया गया था। इसकी तारीख 20 दिन बढ़ा दी थी। जिससे टेंडर को 29 जनवरी को खुलना था। लेकिन अब इसकी तारीख को फिर से बढ़ा दिया यगा है। अब इसमें 9 फरवरी तक निविदाएं मांगी गई है। जिसके बाद 10 फरवरी को टेंडर खोले जाएंगे। उस दौरान जितनी फमें आएंगी उनकी तकनीकी बिड़ व वित्तीय बिड खोलने के बाद जो फर्म केडीए द्वारा निर्धारित 5 करोड़ रुपए से अधिक राशि अदा करेगी उसे कार्यादेश जारी किया जाएगा। केडीए आयुक्त ममता तिवारी ने बताया कि रिवर फ्रंट संचालन के लिए टेंडर जारी किया गया है। उसकी प्री बिडमीटिंग हो चुकी है। उसके आधार पर संबंधित फर्मों को समय दिया जा रहा है। जिससे अधिक से अधिक फर्मे भागीदारी निभा सके। रिवर फ्रंट पर जितना खर्चा हो रहा है उसकी तुलना में आय बहुत कम हो रही है। जिससे केडीए को हर महीने काफी नुकसान हो रहा है। रिवर फ्रंट का संचालन निजी फर्म द्वारा किए जाने पर केडीए को खर्चा तो करना ही नहीं पड़ेगा। वहीं फर्म द्वारा केडीए को निर्धारित राशि दी जाएगी। जिससे केडीए को आय होगी। गौरतलब है कि वर्तमान में रिवर फ्रंट का संचालन केडीए की ओर से किया जा रहा है। जिसमें प्रवेश टिकट से लेकर अन्य व्यवस्थाएं की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *