छिंदवाड़ा में स्वास्तिक ऑटो पार्ट्स की दुकान में लगी आग:लाखों का नुकसान; 3 फायर ब्रिगेड मौके पर, पुलिस ने संभाला मोर्चा

छिंदवाड़ा के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत अलका टॉकीज के पास स्थित स्वास्तिक ऑटो पार्ट्स की दुकान में शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे अचानक आग लग गई। आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई और धुएं का गुबार दूर तक दिखाई देने लगा। सूचना मिलते ही तीन फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया गया। दुकान में ऑटो पार्ट्स और अन्य ज्वलनशील सामग्री रखी होने के कारण आग तेजी से फैल गई, जिससे लाखों रुपए के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस और नगर निगम की टीम भी मौके पर पहुंच गई। सुरक्षा की दृष्टि से आसपास के क्षेत्र को खाली कराया गया और यातायात को आंशिक रूप से डायवर्ट किया गया, ताकि किसी प्रकार की जनहानि न हो। शॉर्ट सर्किट से लगी आग, बड़ा हादसा टला प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दुकान में आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी। आग की लपटें और धुआं देख स्थानीय लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी, जिससे समय रहते राहत कार्य शुरू किया जा सका। एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू फायर ब्रिगेड की टीम ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। आग बुझने के बाद राहत की सांस ली गई। गनीमत रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। देखें 3 तस्वीरें नुकसान का आकलन किया जा रहा आग से हुए नुकसान का आकलन फिलहाल दुकानदार द्वारा नहीं किया जा सका है। बताया जा रहा है कि दुकान में रखा काफी सामान जलकर खाक हो गया है। पुलिस और नगर निगम की टीम मौके पर मौजूद रहकर स्थिति पर नजर बनाए हुए है। स्थानीय लोगों की सतर्कता से टला बड़ा हादसा स्थानीय लोगों की सतर्कता और तत्परता के चलते समय रहते फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई, जिससे आग पर नियंत्रण पाया जा सका और एक बड़ा हादसा टल गया। प्रशासन द्वारा घटना की जांच की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *