बीसीसीआई अध्यक्ष उम्मीदवार गोयल बोले- व्यापारियों की आवाज बनेगा चैंबर:‎पार्किंग से लेकर लॉजिस्टिक हब तक‎ फोकस; 1 फरवरी को होगी वोटिंग

भोपाल चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड ‎‎इंडस्ट्रीज (बीसीसीआई) के 1‎‎ फरवरी को चुनाव होंगे, जबकि 2 फरवरी को नतीजे आएंगे। चुनाव को लेकर ‎‎प्रचार भी तेज हो गया है। ‎‎‎उन्नति पैनल से ‎‎अध्यक्ष पद के ‎‎उम्मीदवार गोविंद ‎गोयल शहर के बाजारों, व्यापारिक‎ संगठनों और सामाजिक संस्थाओं के‎ बीच लगातार संपर्क कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि चैंबर व्यापारियों की आवाज बनेगा।‎ गोयल की पैनल ने अपना चुनावी घोषणा पत्र भी जारी किया है। गोयल पिछले पांच दशकों से व्यापारिक,‎ सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में‎ सक्रिय हैं। वे अपने संकल्प पत्र के‎ जरिए व्यापारियों को चैंबर की भावी‎ दिशा से अवगत करा रहे हैं। संकल्प ‎पत्र में पुराने शहर के बाजारों की ‎पार्किंग समस्या के स्थायी समाधान को‎ प्रमुखता दी गई है। इसके लिए ‎मैकेनाइज्ड और मल्टीलेवल पार्किंग ‎विकसित करने का प्रस्ताव भी रखा गया ‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎है। साथ ही भोपाल को राष्ट्रीय स्तर का ‎लॉजिस्टिक हब बनाने, थोक फार्मा‎ और मेडिकल ट्रेड का केंद्र विकसित‎ करने का लक्ष्य हैं। बैरागढ़ को‎ टेक्सटाइल हब के रूप में ब्रांडिंग करने‎ और बुनियादी सुविधाएं मजबूत करने ‎का वादा भी किया है। गोयल ने बताया कि चैंबर को केवल संस्था नहीं,‎ बल्कि व्यापारियों की सशक्त आवाज‎ बनाया जाएगा।‎ व्यापारियों के मुद्दों को हमेशा प्राथमिकता दी गोयल ने कहा कि वे राजनीति और व्यापार दोनों क्षेत्रों में शुरू से सक्रिय रहे हैं और हमेशा व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए आगे बढ़कर प्रयास करते रहे हैं। उन्होंने कई बार व्यापारियों से जुड़े मुद्दों को गंभीरता से उठाया है और समाधान के लिए प्रयास किया है। उन्होंने उल्लेख किया कि सराफा व्यापारियों की समस्याएं हों या ट्रांसपोर्टर्स पर 123 करोड़ रुपए का जुर्माना जैसे गंभीर मुद्दे, इन मामलों में समाधान की दिशा में उनकी सक्रिय भूमिका रही है। उन्होंने कहा, अगर व्यापारियों ने मुझे अवसर दिया तो मैं पूरे जोश और ऊर्जा के साथ काम करूंगा और आने वाले समय में व्यापारियों को जिन चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा, उनके समाधान के लिए हर स्तर पर लड़ाई लड़ी जाएगी। उन्नति पैनल से ये उम्मीदवार
अध्यक्ष गोविंद गोयल, उपाध्यक्ष अरविंद जैन, आदित्य जैन मन्या, अमित गोयल, महामंत्री विनोद जैन एमपीटी, मंत्री अजय देवनानी, संजीव जैन, सुनील जैन, कोषाध्यक्ष प्रदीप सेवानी, सह कोषाध्यक्ष हेमंत अग्रवाल, अतिरिक्त कोषाध्यक्ष अमित कुमार बिंदल हैं। कार्यकारिणी के रूप में दीपक दुबे, राजेश गुप्ता, अमित जैन, कृष्ण गोपाल मुखरैया, मनोज कुमार साहू, कमल भंडारी, सचिन जैन, तेजेंद्र चावला, अनिल मिश्रा, अखिलेश मित्तल, वात्सायन जैन, भरत गुप्ता, आदित्य सिंघई, सुलभ मित्तल, जवाहर कोटवानी, , स्मिथ जैन, अभिषेक जैन उम्मीदवार हैं। पहली बार टेंडर वोटिंग, 22 वोट डले‎
चैंबर के चुनाव में पहली बार टेंडर वोटिंग और प्रत्याशियों के फोटो वाले‎ मतपत्र का प्रावधान किया गया है। मुख्य चुनाव अधिकारी एडवोकेट पी.सी.‎कोठारी ने बताया कि 1 फरवरी को अनुपलब्ध रहने वाले मतदाताओं के‎ लिए टेंडर वोटिंग की सुविधा दी गई, जिसमें 22 वोट डाले गए। चुनाव के ‎लिए लगभग 170 सदस्यों की टीम तैनात की गई हैं।‎ वोटिंग और काउंटिंग पॉलीटेक्निक कॉलेज चौराहा स्थित मानस भवन में होगी। गोयल के सामने पूर्व अध्यक्ष तेजकुलपाल सिंह पाली भी उम्मीदवार हैं। उन्होंने भी अपना घोषणा पत्र जारी किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *