छतरपुर में शराब के विवाद ने हिंसक रूप लिया:पुलिस पर हमला, आरक्षक और नाबालिग घायल; दोनों पक्षों के खिलाफ FIR दर्ज

छतरपुर जिले के नौगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत लुगासी गांव में गुरुवार देर रात एक पारिवारिक विवाद हिंसक रूप ले लिया। शराब के नशे में एक युवक के परिजनों से मारपीट करने की शिकायत पर पहुंची पुलिस पर हमला हो गया, जिसमें एक आरक्षक और एक नाबालिग घायल हो गए। घटना गुरुवार रात करीब 11-12 बजे की बताई जा रही है। रवि अहिरवार नामक युवक शराब के नशे में अपने पिता महादेव अहिरवार और माता राजकुमारी के साथ मारपीट कर रहा था। परिजनों ने इसकी शिकायत लुगासी चौकी में की। शिकायत के बाद जब माता-पिता अपने परिजनों के साथ चौकी से वापस लौट रहे थे, तभी पुलिस मौके पर पहुंची और रवि अहिरवार को थाने ले जाने लगी। इसी दौरान रवि की पत्नी और 14 वर्षीय नाबालिग बेटे कृष्णा अहिरवार ने पुलिस को रोकने का प्रयास किया। उनका दावा था कि उत्पात उनके चाचा मचा रहे थे, न कि उनके पिता। इसी बीच झूमाझटकी और धक्का-मुक्की हुई।

आरक्षक और नाबिलग घायल हुए
इस झूमाझटकी में आरक्षक जितेंद्र अहिरवार और नाबालिग कृष्णा अहिरवार घायल हो गए। परिजनों का आरोप है कि नाबालिग को पुलिस के डंडे से चोट लगी, जबकि पुलिस का कहना है कि हंगामा करने वालों ने पहले पुलिसकर्मी पर हमला किया, और इसी दौरान नाबालिग को चोट लगी। दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरक्षक जितेंद्र अहिरवार के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं, जिन पर 6-7 टांके लगे हैं। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने हमला किया, जिससे उनका बच्चा घायल हुआ। वहीं पुलिस का कहना है कि परिवार ने पहले थाने में आकर शिकायत की और ड्यूटी पर तैनात स्टाफ से अभद्रता की। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो परिवार के सदस्य पुलिस पर भी हमला बोल दिए। पुलिस ने बताया कि हमले में एक आरक्षक घायल हुआ और मामले की अग्रिम जांच की जा रही है। दोनों पक्षों के खिलाफ एफआईआर
नौगांव थाना पुलिस ने परिवार के दोनों पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घायल आरक्षक के बयानों के आधार पर हमलावरों पर कार्रवाई की जाएगी। नौगांव थाना प्रभारी वाल्मीकि चौबे ने बताया कि घटना की पूरी जांच की जा रही है और उचित कार्रवाई की जाएगी। दोनों घायलों का इलाज जिला अस्पताल में जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *