बिलासपुर में सागौन की तस्करी, 11 नग लट्ठे बरामद:सर्चिंग पर निकली थी वन विकास निगम की टीम, देखते ही साइकिल-इमारती लकड़ी छोड़कर भागे तस्कर

बिलासपुर वन विकास निगम की टीम ने लकड़ी तस्करी के खिलाफ कार्रवाई की है। गुरुवार रात को सर्चिंग पर निकली टीम को देखकर तस्कर साइकिल और सागौन का लट्ठा छोड़कर भाग निकले। जंगल में इमारती लकड़ियों की तस्करी में वन विभाग के कर्मचारियों की मिलीभगत होने की आशंका है। मामला कोटा वन परिक्षेत्र का है। दरअसल, जिले के वन विकास निगम के कोटा परियोजना मंडल क्षेत्र में बड़े पैमाने पर सागौन लकड़ियों की लगातार कटाई हो रही है। क्षेत्र के जंगल में घुसकर तस्कर हरे-भरे सागौन लकड़ियों को काटकर तस्करी कर रहे हैं। शिकायत पर मंडल प्रबंधक सत्यदेव शर्मा और क्षेत्रीय महाप्रबंधक अभिषेक सिंह ने मैदानी अमले को रात में गश्त कर पेट्रोलिंग करने के निर्देश दिए हैं। रात में जंगल से सागौन लेकर आ रहे थे तस्कर अफसरों के निर्देश पर बुधवार की रात मैदानी अमला सक्रिय हुआ। इस दौरान कोटा परिक्षेत्र के आरएफ 129 में टीम के सदस्य पेट्रोलिंग पर निकले थे। तभी उन्हें साइकिल सवार कुछ लोग नजर आए, जो सागौन लकड़ी का लठ रखे थे। टीम ने आवाज लगाई, तब तस्कर साइकिल और लकड़ी छोड़कर भाग गए। सागौन के 11 लठ्‌ठ बरामद इस दौरान मौके पर चार साइकिल और 11 नग सागौन लट्ठ बरामद किया गया। मामले में केस दर्ज कर जब्त सागौन को प्रोजेक्ट डिपो कोटा भेजा गया है। अफसरों ने मैदानी अमले को लगातार गश्त कर तस्करों पर नजर रखने के निर्देश दिए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *