धीरेंद्र शास्त्री बोले- हम कुछ बोलेंगे तो दंगा हो जाएगा:मुसलमानों के यहां तीन बार हु…हु… हु…और तलाक

बांदा में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा- हिंदू एक बात नोट कर लें। मुसलमानों को गाली देकर भारत हिंदू राष्ट्र नहीं बनेगा। हिंदुओं को अपनी कुरीतियां सुधारनी पड़ेंगी, तभी भारत हिंदू राष्ट्र बनेगा। उनके यहां तो कटना ही कटना है। जहां देखो, वहां कटना है। भगवान ही बचाए, हमें कुछ बोलना नहीं है, नहीं तो दंगा हो जाए। अगर हो भी जाए तो ठठरी है। एक वो हैं, उनके यहां तो तीन बार हु… हु… हु…और तलाक। हमारे यहां जब तक 20 से 25 बार कोर्ट में पेशी न हो जाए, तब तक तलाक नहीं होता। उनमें कोई बुराई नहीं है, अच्छी बात है। उनका अपना-अपना है। कायदे में रहेंगे तो फायदे में रहेंगे। पंडित धीरेंद्र शास्त्री सदर विधायक प्रकाश द्विवदी के बुलावे पर बांदा आए हैं। यहां पहुंचते ही उनका काफिला विधायक के खुरहंड स्थित आवास पर पहुंचा। यहां से निकलकर उन्होंने विधायक के साथ भगवान शंकर कैलाशेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना की। मंदिर में चल रहे सुंदरकांड पाठ में शामिल हुए। मंदिर की तस्वीरें देखिए धीरेंद्र शास्त्री के आने की सूचना पर मंदिर में 8 हजार से ज्यादा भक्त पहुंचे। विधायक के आवास पर वह संत दरबार लगाएंगे। धीरेंद्र शास्त्री का बांदा में 10 दिन के अंदर ये दूसरा दौरा है। इससे पहले उन्होंने 16 से 20 जनवरी तक हनुमंत कथा सुनाई थी। इस दौरान दिव्य दरबार भी लगाया था। कथा में 1 लाख से ज्यादा भक्त पहुंचे थे। बांदा में 5 दिन सुनाई थी हनुमंत कथा बांदा में पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने 16 से 20 जनवरी तक हनुमंत कथा कही थी। कथा में यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी, जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव समेत पूर्व सांसद ब्रजभूषण शरण सिंह और अयोध्या के हनुमानगढ़ी के महंत राजूदास भी पहुंचे थे। कथा में धीरेंद्र शास्त्री ने गाना भी गाया था- “डाले रहो दरबार में धक्का-मुक्का, अमीरों के खाओ। एक दिन ऐसा आएगा कि तुम ही अमीर बन जाओगे। कोई जल्दी अमीर बनेगा, कोई देर से, लेकिन हमारे बालाजी का भक्त एक दिन सेठ बनेगा।” कहा- बांदा में जो मेला लगा, वह किसी महाकुंभ से कम नहीं रहा। बजरंगबली का ऐसा आशीर्वाद बरसा कि यह आयोजन सदियों तक बुंदेलखंड के इतिहास में दर्ज रहेगा। चारों ओर केवल श्रद्धालु ही श्रद्धालु नजर आ रहे हैं। लोग दर्शन के लिए 5-5 किलोमीटर तक पैदल चल रहे हैं।
————————- ये खबर भी पढ़ेंः- शंकराचार्य से माफी मांगेगा प्रयागराज प्रशासन:शिष्य का दावा- लखनऊ के 2 बड़े अधिकारी संगम स्नान कराएंगे, अविमुक्तेश्वरानंद ने 2 शर्तें रखीं शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती से प्रयागराज प्रशासन माफी मांगने को तैयार हो गया है। शंकराचार्य के मीडिया प्रभारी योगीराज सरकार ने यह दावा किया है। उन्होंने बताया- ‘शंकराचार्य अचानक माघ मेला छोड़कर वाराणसी चले जाएंगे, प्रयागराज के अफसरों को यह उम्मीद नहीं थी। वे सोच रहे थे माघ पूर्णिमा यानी एक फरवरी के स्नान के बाद शंकराचार्य जाएंगे, तब तक उनको मना लेंगे। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *