बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस 5 दिनों तक रद्द:पुरुलिया जंक्शन में चल रहा दोहरीकरण का काम, 5 से 8 फरवरी तक ट्रेन प्रभावित

बिलासपुर से चलने वाली बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस 5 दिनों तक रद्द रहेगी। दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल के अंतर्गत पुरुलिया जंक्शन-कोटशिला जंक्शन सेक्शन में दोहरीकरण का काम चल रहा है, जिसके कारण ट्रेने प्रभावित हुई है। रेल प्रशासन ने सूचना जारी की है जिसके मुताबिक, बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस (गाड़ी नंबर 18114 ) 5 से 8 फरवरी 2025 तक रद्द रहेगी। इसी तरह टाटानगर से चलने वाली गाड़ी संख्या टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस (18113) 5 से 9 फरवरी 2025 तक नहीं चलेगी। वहीं, दोहरीकरण कार्य के कारण बिलासपुर-टाटानगर रूट की यात्री सेवाएं अस्थायी रूप से बंद कर दी गई हैं। बरबेन्दा ब्लॉक केबिन रेलवे स्टेशन में ब्लॉक के कारण यह निर्णय लिया गया है। रेल प्रशासन ने इस दौरान यात्रियों को होने वाली असुविधा के लिए खेद प्रकट किया है। यह कार्य रेल सेवाओं के विस्तार और सुधार के लिए किया जा रहा है, जिससे भविष्य में यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *