प्रतापगढ़ में अमृता हाट की शुरुआत:साड़ी, हस्तकला समेत कई उत्पादों की 70 स्टॉल लगाईं, बड़ी संख्या में उमड़े लोग

प्रतापगढ़ में महिला स्वयं सहायता समूहों को आजीविका के अवसर प्रदान करने और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अमृता हाट का आयोजन शुरू हो गया है। मोहनलाल सुखाड़िया स्टेडियम परिसर में शुक्रवार से यह हाट लगाया गया है। महिलाओं ने स्टॉल लगाए
इस हाट में प्रदेश भर से आए महिला स्वयं सहायता समूहों ने साड़ी, कोटा डोरिया, हस्तशिल्प, खाद्य उत्पाद और शहद सहित विभिन्न घरेलू एवं पारंपरिक उत्पादों के स्टॉल लगाए हैं। इन स्टॉलों पर आमजन की अच्छी खासी भीड़ उमड़ रही है। एसपी ने हाट का किया निरीक्षण
अमृता हाट के उद्घाटन समारोह में जिला पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य ने आमजन को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण से ही समाज और देश प्रगति की राह पर आगे बढ़ता है। उत्पादों की सराहना की
पुलिस अधीक्षक ने महिलाओं द्वारा तैयार किए गए उत्पादों की सराहना की। उन्होंने आमजन से अधिक से अधिक खरीदारी कर महिला उद्यमियों का उत्साह बढ़ाने की अपील की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महिला एवं बाल विकास विभाग की सहायक निदेशक नेहा माथुर ने आयोजन में सहयोग देने वाले सभी विभागों का धन्यवाद ज्ञापित किया। 70 से ज्यादा स्टॉल लगाए
उन्होंने बताया कि अमृता हाट में राज्य के विभिन्न जिलों से आई महिलाएं अपने उत्पादों का विक्रय कर रही हैं। इस वर्ष अमृता हाट में 70 से अधिक स्टॉल्स लगाए गए हैं, जहां विविध एवं गुणवत्तापूर्ण उत्पाद उपलब्ध हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *