छात्रों को दिया गया रोबोटिक्स कोडिंग, प्रोग्रामिंग का प्रशिक्षण

भास्कर न्यूज| महासमुंद पीएम श्री योजना के अंतर्गत नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी भुवनेश्वर के सहयोग से पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय में कक्षा 8वीं के विद्यार्थियों का 6 दिवसीय इंटर्नशिप कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों को डिजिटल साक्षरता व रोबोटिक्स कोडिंग, पाइथन प्रोग्रामिंग का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस कार्यक्रम में नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी के प्रशिक्षकों ने विद्यार्थियों को एआई के माध्यम से साइबर सुरक्षा, इन्टरनेट पर सुरक्षा पूर्ण व्यवहार, प्रोफाइल प्राइवेसी, व पासवर्ड मैनेजमेंट के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम प्रभारी लोकेश सिंह ने छात्रों के लिये यह एक नया और रोमांचक अनुभव बताया। इस तरह के कार्यक्रम विद्यार्थियों को न केवल प्रौद्योगिकी का ज्ञान देते हैं, बल्कि भविष्य में रोजगार के अवसर भी प्रदान करते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *