कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनरेगा बचाओ संग्राम का किया आयोजन:नाम बदलकर ‘जी राम जी’ करने और नए कानून बनाने की जानकारी दी

झालावाड़ जिले के असनावर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनरेगा बचाओ संग्राम का आयोजन किया। यह कार्यक्रम राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर खेड़ला पंचायत में दोपहर बाद आयोजित किया गया। इस संग्राम का मुख्य उद्देश्य मनरेगा को बचाना था। अकलेरा के पूर्व चेयरमैन बालकिशन यादव ने मनरेगा में कार्यरत महिलाओं को संबोधित किया। उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा का नाम बदलकर ‘जीराम जी’ करने और नए कानून बनाने की जानकारी मजदूरों को दी। बैठक की अध्यक्षता असनावर मंडल अध्यक्ष बद्रीलाल पाटीदार ने की। इस दौरान कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष नईम पठान भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव अजीत जैन, एससी प्रकोष्ठ अकलेरा के ब्लॉक अध्यक्ष ओमप्रकाश बैरवा, कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड ब्लॉक अध्यक्ष अकलेरा रामस्वरूप मेघवाल, सेवादल यंग ब्रिगेड कोषाध्यक्ष सुरेश कुमार टेलर, दलजगत इंचार्ज रघुवीर सिंह, ब्लॉक महासचिव बालकिशन पाटीदार, ब्लॉक उपाध्यक्ष भरत लोधा, घनश्याम गुर्जर, रमेश पुरोहित और दुर्गाशंकर मीणा सहित कई अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *