हिमाचल में शादी के नाम पर धोखाधड़ी:दुल्हन गहने लेकर फरार, बिचौलिए ने भी 1.50 लाख का चूना लगाया, भोरंज में मामला दर्ज

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में शादी के नाम पर एक युवक से धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। दरअसल, भोरंज के साही गांव के जितेश शर्मा की बीते साल 13 दिसंबर को एक बिचौलिए ने बबीता नाम की लड़की से उसकी शादी करवाई। अब दुल्हन उसे छोड़कर और कुछ गहने लेकर चली गई है। बिचौलिया ने भी 1.50 लाख रुपए की जितेश को लौटाने से इनकार दिया है। पीड़ित युवक जितेश ने भोरंज थाना में एफआईआर करवाई है। जितेश की शिकायत पर पुलिस ने भी आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, जितेश शर्मा की शादी उसकी जान पहचान के बलदेव ने करवाई। बलदेव शर्मा मूल रूप से पोंटा सरकाघाट मंडी का रहने वाला है। मगर वह काफी सालों से यमुनानगर में रहता है। बलदेव शर्मा ने शादी कराने के एवज में जितेश से 1.50 लाख रुपए की डिमांड रखी थी। जितेश ने यह पैसा बिचौलिए बलदेव को दे दिया। बिचौलिए ने यमुनानगर की बबीता से शादी कराई़ बिचौलिए ने जितेश को बताया कि यमुनानगर की बबीता से वह उसकी शादी कराएगा। वादे के मुताबिक 13 दिसंबर 2024 को भोरंज कोर्ट में इनकी शादी करवाई। मगर शादी के वक्त बबीता का जन्म प्रमाण पत्र उपलब्ध नहीं था। इसके बाद एडवोकेट ने शपथ पत्र के माध्यम से शादी करवाई। शादी के बाद 4 दिन युवक के घर पर रुकी युवती पुलिस के अनुसार, शादी के बाद चार दिन युवती लड़के के घर पर रुकी। इसके बाद युवती ने अपनी मां के बीमार होने का बहाना बनाया और यमुनानगर जगादरी चली गई। जितेश भी बबीता को लेकर यमुनानगर गया। 2 दिन में घर आ जाएगी, कहकर पति को घर भेजा वहां अस्पताल में पहले से मौजूद बलदेव व एक अन्य ने कहा कि मां काफी बीमार है। वह ICU में भर्ती है। इसलिए मिलने नहीं दिया जा रहा। इस पर लड़की जितेश शर्मा को यह कहकर वापस भेजा कि वह मां के ठीक होती ही घर आ जाएगी। तब जितेश वापस घर आया। मगर उसकी पत्नी नहीं आईं। जितेश ने युवती को जब फोन किया तो वह फोन नहीं सुन रही और शादी कराने वाला बिचौलिया भी उससे लिया गया पैसा लौटाने से इनकार कर रहा है। जितेश के जीजा सुनील ने बताया कि बबीता भी मंगलसूत्र, चांदी की अंगूठी और 2 पैर की झांझर लेकर गई है। बिचौलिए ने भी डेढ़ लाख रुपए की धोखाधड़ी की है। पुलिस मामले की जांच कर रही: SHO भोरंज थाना के SHO प्रशांत ठाकुर ने बताया कि धोखाधड़ी के इस केस में FIR कर दी गई है। पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *