पंजाब के लुधियाना जिले के जगराओं में बायो गैस फैक्ट्रियों के विरोध में चल रहे धरने को हटाने के लिए पुलिस और ग्रामीणों के बीच तनावपूर्ण स्थिति बन गई। पुलिस ने सुबह से ही कार्रवाई शुरू करते हुए पहले किसान नेताओं को हिरासत में लिया और फिर गांव भूद्दड़ी व अखाड़ा को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया। सरकार के खिलाफ की नारेबाजी लाठीधारी पुलिसकर्मियों ने धरना हटाने का प्रयास किया। जिसमें वे गांव भूद्दड़ी में तो सफल रहे, लेकिन गांव अखाड़ा में स्थिति और गंभीर हो गई। सबसे पहले महिलाएं सड़क पर उतरी और किसानी झंडे व लाठियां लेकर पंजाब सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करने लगी। ग्रामीण बोले-किसी कीमत पर नहीं लगने देंगे फैक्ट्री ग्रामीणों के तीखे विरोध को देखते हुए पुलिस को पीछे हटना पड़ा और बातचीत का रास्ता अपनाना पड़ा। स्थानीय निवासियों ने स्पष्ट कर दिया कि वे अपनी जान की बाजी लगाने को तैयार हैं, लेकिन गांव में फैक्ट्री की स्थापना किसी भी कीमत पर नहीं होने देंगे। जहां गांव भूद्दड़ी में धरना समाप्त होने की ओर बढ़ा, वहीं गांव अखाड़ा में लोगों का प्रतिरोध जारी रहा।


