पाली में शुक्रवार को तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बुलेट को टक्कर मार दी। हादसे में 22 साल के युवक की मौत हो गई। जवान बेटे की मौत से परिजनों का रो–रो कर बुरा हाल है। पुलिस ने बॉडी हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाई। जानकारी के अनुसार पाली के शेखावत नगर निवासी 22 साल का संजय पुत्र किशनलाल जोशी बुलेट से हाउसिंग बोर्ड से रामदेव रोड की तरह शुक्रवार शाम को आ रहा था। इस दौरान मोड पर तेज रफ्तार से आ रहे स्कॉर्पियो सवार ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में युवक के सिर में गंभीर चोट लगी इलाज के लिए उसे पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया। जहां जांच के बाद उसे डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बॉडी हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाकर जांच शुरू की। परिजनों का रो–रो कर बुरा हाल मृतक युवक स्टूडेंट था। उसको अकाल मौत से परिजनों का रो–रो कर बुरा हाल हो गया। युवक महज 22 साल का था।


