इंदौर ट्रैफिक पुलिस को रोकनी पड़ी कार्रवाई:वकीलों ने गाड़ियों की चाबी निकालने के कानून के बारे में पूछा तो पुलिसकर्मी बहस करने लगा

इंदौर के पलासिया चौराहे पर हेलमेट चेकिंग के दौरान ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई पर उस समय सवाल खड़े हो गए, जब वकीलों ने मौके पर पहुंचकर वाहन चालकों की चाबी निकालने को लेकर कानून की जानकारी मांगी। इसके बाद चेकिंग में खड़ा पुलिसकर्मी बहस करने लगा। इस दौरान ट्रैफिक पुलिस को कुछ देर के लिए कार्रवाई रोकनी पड़ी। हाईकोर्ट अध्यक्ष मनीष यादव अपने साथी वकीलों के साथ शुक्रवार को बागड़दा में हुई एक हत्या के मामले में पुलिस कमिश्नर ऑफिस, पलासिया पर ज्ञापन देने पहुंचे थे। इस दौरान जब वकीलों का समूह वापस जा रहा था, तब वहां के ट्रैफिक थाने के पुलिसकर्मी वाहनों की चाबी निकालकर चालानी कार्रवाई के लिए धमका रहे थे। वहां से निकल रहे सीनियर वकील अनिल नायडू ने चाबी निकालने पर आपत्ति जताई। इस पर पुलिसकर्मी ने उनसे बहस की। इसके बाद वकील वहीं हंगामा करने लगे। इसके बाद उन्होंने ट्रैफिक पुलिस द्वारा रोके गए वाहन चालकों को मौके से रवाना किया। इस दौरान ट्रैफिक पुलिस का एक जवान वकीलों का वीडियो बनाने लगा। शहर में कई लोग कर रहे विरोध ट्रैफिक पुलिस द्वारा इस तरह की कार्रवाई को लेकर शहर के कई लोग इसका विरोध कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर जनप्रतिनिधियों को लेकर भी लोग इस मामले में उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। हालांकि, कमिश्नर संतोष सिंह के आदेश पर पुलिस वाहन चालकों पर किसी तरह की नरमी नहीं बरत रही।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *