जूती पहनकर आया पुलिसकर्मी सस्पेंड,VIDEO:झज्जर में ADGP बोले- व्हाट नॉनसेंस, ACP से कहा- बिहेव लाइक गजेटेड ऑफिसर, पुलिस में हैं, पशुपालन विभाग में नहीं

हरियाणा के झज्जर में शुक्रवार को ADGP हरदीप सिंह दून अपने दौरे के दौरान जूती पहने एक पुलिसकर्मी को देखकर भड़क गए। दून ने कहा कि व्हाट नॉनसेंस, सस्पेंड करो इसे। दून ने ACP डॉ. प्रणव को कहा कि आप लोग देखते नहीं हैं क्या? बिहेव लाइक गजेटेड ऑफिस, ये पुलिस विभाग है, पशुपालन विभाग नहीं। दून शुक्रवार को पुलिस लाइन में निरीक्षण करने के लिए पहुंचे थे। यहां उन्होंने 250 पुलिसकर्मियों को दंगा नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को लेकर दिशा-निर्देश दिए। साथ ही पुलिस अधिकारियों के साथ मीटिंग भी की।
अब जानिए निरीक्षण के दौरान क्या हुआ…..
दून बोले- पुलिस एक डिसिप्लिनरी फोर्स
ADGP हरदीप सिंह दून ने कहा कि DGP अजय सिंघल सर ने सभी सीनियर ऑफिसर की ड्यूटी लगाई है कि हेडक्वार्टर की तरफ से जो निर्देश आए हैं, उनका पालन हो रहा है या नहीं। यहां आकर महसूस हुआ कि कमिश्नर राजश्री के नेतृत्व में बहुत अच्छा काम हो रहा है। सभी की अच्छी परफॉर्मेंस है। पुलिसकर्मी को सस्पेंड करने के सवाल पर दून ने कहा कि पुलिस एक डिसिप्लिनरी फोर्स है। ये अच्छी बात नहीं है कि आप प्रॉपर ड्रैस में न आएं। वर्दी हमारा गहना है। हर पुलिसकर्मी की जिम्मेदारी बनती है इसकी रिस्पेक्ट करे। मैं एक ही बात कहना चाहूंगा कि यहां काम बहुत अच्छा हो रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *