रायगढ़ में मधुमक्खी ने युवाओं पर किया हमला:हेड कांस्टेबल ने मशाल जलाकर मधुमक्खियों को भगाया, घायल को अस्पताल पहुंचाया

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में कबड्डी खेलने जा रहे युवकों पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। जब मामले की जानकारी पुलिस को लगी, तो शिकायत जांच के लिए जा रहे हेड कांस्टेबल ने मौके पर पहुंचकर युवक की जान बचाई और घायल युवक को ग्रामीणों की मदद से अस्पताल पहुंचाया। मामला लैलूंगा थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक गुरूवार को ग्राम कमरगा के रहने वाले 6-7 युवक बाइक पर सवार होकर बाइक पर सवार होकर कबड्डी खेलने जा रहे थे। तभी रास्ते में मधुमक्खियों ने उन पर हमला कर दिया। इससे दो युवक मधुमक्खियों के डंक मारने से घायल हो गए। बाकी युवक वहां से बच निकले। एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो कर वहीं जमीन पर गिर गया। इसी दौरान लैलूंगा में पदस्थ प्रधान आरक्षक शिव पैंकरा अपराध व शिकायत जांच के सिलसिले में ग्राम भ्रमण पर निकले थे। तब उन्हें घटना की सूचना मिली। जिसके बाद हेड कांस्टेबल शिव पैंकरा मौके पर पहुंचे और बड़ी प्लास्टिक शीट की व्यवस्था कर उसे ओढ़ लिया।
मशाल जलाकर मधुमक्खियों को दूर भगाया
साथ ही सायकिल के चक्के को जलाकर मशाल बना कर युवक के पास पहुंचा और मधुमक्खी को दूर भगाकर ग्रामीणों की सहायता से सभी घायलो को को लैलूंगा अस्पताल भेजवाया। इसके बाद मामले की जानकारी लैलूंगा थाना प्रभारी ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को दी। जिससे एसएसपी शशि मोहन सिंह ने प्रधान आरक्षक शिव पैंकरा के इस कार्य पर सराहना करते हुए इनाम देकर सम्मानित किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *