शिवगंज के कराटे खिलाड़ियों ने नेपाल में जीते मेडल:अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में मिले गोल्ड-सिल्वर; शिवगंज में हुआ सम्मान

शिवगंज के जीनियस कराटे खिलाड़ियों का सम्मान समारोह आदर्श विद्या मंदिर में आयोजित किया गया। इन खिलाड़ियों ने नेपाल में आयोजित अंतरराष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में गोल्ड और सिल्वर मेडल जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। शिवगंज थानाधिकारी बाबूलाल राणा ने खिलाड़ियों को मोमेंटो व हार पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भामाशाह अल्पेश अग्रवाल, गणपतलाल सांगर और राजेंद्र सिंह (पुलिस) ने की। जिला कराटे एसोसिएशन अध्यक्ष उकेन्द्र परिहार ने अपने संबोधन में कहा कि कराटे केवल एक खेल नहीं, बल्कि अनुशासन व आत्मरक्षा की प्रभावशाली कला है। मुख्य अतिथि थानाधिकारी बाबूलाल राणा ने बताया कि कराटे जीवन को सही दिशा में जीने की कला सिखाता है। उन्होंने विशेष रूप से बेटियों को कराटे सीखने के लिए प्रेरित करते हुए “सक्षम नारी, सक्षम राज्य” का संदेश दिया। समाजसेवी गोविंद सुथार ने कहा कि कराटे से आत्मज्ञान की प्राप्ति होती है और यह बढ़ती घटनाओं व अत्याचार से स्वयं को सुरक्षित रखने में सहायक है। रणछोड़ लाल ने बताया कि कराटे कई बीमारियों से बचाव करता है और आत्मबल बढ़ाता है।
नेपाल में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर गोल्ड व सिल्वर मेडल जीतने वाले कार्तिक पाल सिंह व जयेश कुमार को सम्मानित किया गया। फरीदाबाद में गोल्ड मेडल विजेता श्रवण कुमार, खुशी माली व दृष्टि जैन सहित सभी ब्राउन बेल्ट, यलो बेल्ट, ग्रीन बेल्ट व व्हाइट बेल्ट विजेता खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रवीण कुमार, बीशन सिंह, अजय कुमार, निधि सिंह व उकेन्द्र परिहार ने मंचासीन अतिथियों का साफा व माला पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम में सकाराम मीणा, सुभाषचंद्र वर्मा, नंदकिशोर, सुन्दर मीणा, चंद्रकांत सुथार (केनरा बैंक), ज्योति भाटी, पिंकी सुथार, समशेर सिंह, कल्पेश कुमार, चर्चितासिंह, जिविकासिंह, प्रविष्ठा, मोक्षा, अनविस, रियान्सी, आराध्या, हीनाया, नव्या, दैविक, अंश, यशस्वी, कैवल्य सिंह, जयेश, पार्थ, निशा, उधव, विहान, अरबाज, हिमानी, व ओजविता सिंह सहित बड़ी संख्या में अभिभावक व खिलाड़ी मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *