बड़की सरिया | सरस्वती पूजा के अवसर पर सरिया के बलीडीह में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन बलीडीह नवयुवक समिति की ओर से किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन डॉ. राजेश सिंह, समाजसेवी संदीप तर्वे व स्थानीय लोगांे ने किया। उद्घाटन के बाद राष्ट्रीय गीत व प्रयागराज में हुई भगदड़ के दौरान मृत लोगों के लिए प्रति दो मिनट का मौन रखा गया। इसके बाद नृत्य व संगीत की शुरुआत हुई। जिसमें कई प्रकार के गानों पर नृत्य की प्रस्तुति हुई। मंच संचालन राजू मंडल ने किया। मौके पर धानेश्वर प्रसाद, बिनोद मंडल, राजकिशोर यादव आदि शामिल रहे।


