गिरिडीह| सिरसिया स्थित चाणक्य पब्लिक स्कूल में बुधवार को विद्यालय परिसर में एनुअल डेंटल चेकअप कैंप लगाया गया। जिसमें शहर के डेंटल सर्जन डॉ. सुमन कुमार ने स्कूली बच्चों का दांतों की जांच करते हुए कई टिप्स बताएं। जिसमें दांतों को कैसे बेहतर रख सकते हैं। सभी बच्चों को टूथपेस्ट और टूथब्रश देकर बच्चों को प्रतिदिन दो बार ब्रश करने के लिए प्रेरित किया गया। विद्यालय निदेशक राहुल कुमार बर्मन ने कहा कि यह कैंप प्रत्येक वर्ष विद्यालय परिसर में लगाया जाता है। ताकि बच्चों को अपनी दांतों को सुरक्षित रखने के लिए प्रेरित कर सके।


