झामुमो के स्थापना दिवस की तैयारी शुरू

गिरिडीह | झामुमो के जिला कार्यालय में नगर संयोजक कमेटी की बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता अजीत कुमार पप्पू और संचालन राकेश सिंह रॉकी ने की। बैठक में चार मार्च को झामुमो गिरिडीह जिला के 52 वां स्थापना दिवस की तैयारी को लेकर चर्चा की गई। साथ ही आयोजन से पूर्व नगर भर में ⁠सदस्यता अभियान और ⁠बूथ कमेटी गठन किए जाने पर जोर दिया गया। बैठक में नगर के सदस्यों ने आश्वस्त किया की जिला कमेटी की ओर से जो भी जिम्मेदारी दी जाएगी। उसको हर संभव पूरा किया जाएगा। वहीं अजीत कुमार पप्पू ने कहा कि चार मार्च को लेकर तैयारी शुरू हो चुकी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *