सरस्वती पूजा पर ह्विटी बाजार में किया गया भंडारा

गिरिडीह|सरस्वती पूजा के मौके पर ह्विटी बाजार नव युवक संघ समिति ने बुधवार को भंडारे का आयोजन किया । जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भंडारे का प्रसाद खाया। हवन पूजा के बाद मोहल्ले वालों के सहयोग से भंडारे का आयोजन किया गया । जिसमें मां सरस्वती को खीर और खिचड़ी का भोग लगाया गया और उसके बाद लोगों के बीच भंडारे का प्रसाद वितरण किया गया। पूजा को सफल बनाने में गोविंद साव, प्रियांशु साव, राजा लहरी, गोलू लहरी, पीयूष साव, छोटू साव, नैतिक लहरी, गोकुल साव, कृष्णा साव, अदित केशरी, गौरव साव, रौनक साव, सतीश कुमार, अंगद जायसवाल, अनमोल जायसवाल, रियान ताम्रकर, पीयूष ताम्रकर, प्रियांशु ताम्रकर आदि लोग मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *