भरनो| प्रखंड के खरवागढ़ा में कांग्रेस पार्टी किसान मोर्चा की बैठक किया गया। बैठक में किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष मीर हमीद और उपाध्यक्ष आशिफ अंसारी उपस्थित हुए। उन्होंने किसान मोर्चा प्रखंड कमेटी का विस्तार करते हुए मजीद अंसारी को प्रखंड अध्यक्ष एवं इरफान अंसारी को उपाध्यक्ष नियुक्त किया। उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों को फूलमाला पहनाकर शुभकामना दी।


