ऑक्सफोर्ड स्कूल का खेलकूद संपन्न, विजेताओं को किया पुरस्कृत

भास्कर न्यूज |गुमला पालकोट रोड स्थित संध्या रानी ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल का वार्षिक खेलकूद समारोह परमवीर अल्बर्ट एक्का स्टेडियम गुमला में धूमधाम के साथ मनाया गया। समारोह के मुख्य अतिथि एसडीओ राजीव नीरज ने मशाल प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद विद्यालय प्रिंसिपल राजेंद्र प्रसाद लाल ने मुख्य अतिथि एवं कमेटी सदस्य यशवंत कुमार सिंह अनूप अधिकारी शिवकुमार लाल को बुके एवं शाल देकर मंच पर सम्मानित किया। इस अवसर पर विद्यालय के कक्षा बेबी नर्सरी से कक्षा 9 तक के बच्चों ने भाग लिया। इस खेलकूद प्रतियोगिता में सर्वप्रथम बच्चों के बीच सर्वप्रथम मार्च पास्ट ,इसके बाद पम पम ड्रील, जंप एंड ग्रेप, फ्रॉग रेस, रिले रेस, नीडल रेस, अंब्रेला रेस, स्पून रेस, 3 लेग रेस, सनफ्लावर डिस्प्ले कराया गया। एसडीओ ने इस समारोह के आयोजन की प्रशंसा करते हुए सभी बच्चों को शुभकामनाएं दी। साथ ही कहा स्वस्थ शरीर के लिए खेलकूद अति आवश्यक है। स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मनुष्य का निवास होता है। उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी का उदाहरण देते हुए कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ खेल कूद में बच्चे अपना करियर सवारे। विद्यालय प्रधानाचार्य ने अपनी भाषण में सभी बच्चों को हौसला बढ़ाया और कहा की पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद को भी उचित बताया। विद्यालय निदेशक संजय कुमार गुप्ता ने कहा कि विद्यालय में इस तरह की कार्यक्रम आने वाले समय में हमेशा होते रहेंगे क्योंकि यह बच्चों में बौद्धिक विकास को बढ़ाने में मदद करता है। जिला परिषद उपाध्यक्ष संयुक्ता देवी ने विद्यालय के इस कार्यक्रम की सराहना कहते हुए प्रत्येक बच्चों को खेलकूद के प्रति रुचि बढ़ाने को कहा। वर्तमान समय में आज मोबाइल इसका जगह ले लिया है। बच्चे मोबाइल को छोड़कर खेलकूद की ओर बढ़े। इस समारोह में प्रथम पुरस्कार पाने वालों में अनन्या कुशवाहा, लक्ष्य कुमार भगत, खुशबू उरांव, आयांश उरांव, आस्था उरांव, शुभम कुमार, अलीशा उरांव, निमिषा टोप्पो, शक्ति सिंह, आदर्श जायसवाल, हरलीन कौर, सैफ मलिक, चंदा कुमारी, अमरनाथ सिंह, वैष्णवी कुमारी, मनीष कुमार व द्वितीय पुरस्कार पाने वालों में अभिराज सक्षम पन्ना, आरोही पन्ना, अश्विन कुल्लू, नम्रता, आदित्य राज, रिया कुमारी, आकृति उरांव, निखिल गोप, वेदांत राज केसरी, पलक कुमारी, दिव्यांशु कुमार, श्रेया कुमारी, प्रिंस कुमार, ग्रेसी हीरो, दिव्यांशु उरांव व तृतीय पुरस्कार पाने वालों में शिवेश टोप्पो, कियान तिर्की, आश्वी कुमारी, रितिक राज सिंह, युशी तिग्गा, तन्मय राज, अनन्य कश्यप, भाग्यवती कुमारी, अंश आदि शामिल हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *