भरनो : क्लास 3 से 8 के छात्र छात्राओं के प्रतिवेदन की मांग

भास्कर न्यूज|भरनो भरनो प्रखण्ड के बालिका मध्य विद्यालय सभागार में बुधवार को सरकारी स्कूलों के सचिवों की गुरुगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसकी को अध्यक्षता बीपीओ सूरज लकड़ा ने किया। गुरुगोष्ठी में क्लास 3 से 8 क्लास में अध्ययनरत छात्र छात्राओं का शेष खाता का प्रतिवेदन की मांग, आपार आईईडी बनाने, बिना आधार वाले बच्चे का नाम ब्लॉक एमआईएस के आईईडी से नामांकन कराना, एन आई एलपी हेतु अशाचरों की सूची, प्रत्येक बुधवार को आई एफ ए टैबलेट खिलाना और इसका रिपोर्ट करना, सरकार का महात्वाकांक्षी योजना एमडीए टैबलेट सभी बच्चों को खिलाने, विद्यालय से बाहर रहने वाले बच्चों की सूची, कस्तूरबा विद्यालय में नामंकन, एफएल एन चैंपियनशिप प्रतियोगिता, हेल्थ एंड वेलनेस, और बोर्ड परीक्षा पर विस्तार पूर्वक गुरुगोष्ठी में चर्चा किया गया। मौके पर बीआरपी समीम एजाज, अर्जुन केशरी, मुकुल टेंटे, साहिन परवीन, नूर एहसान समेत सभी सीआरपी उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *