सिरसी ता नाला में मेला 6 को, तैयारी पूरी

भास्कर न्यूज|डुमरी आदिवासी धार्मिक स्थल सिरसी ता नाला उर्फ ककड़ोलता में 6 फरवरी को लगने वाले सामूहिक प्रार्थना सह पूजा पाठ को लेकर पूरा तैयारी कर ली गई है। इस संबंध में आदिवासी धर्मगुरु बंधन तिग्गा ने बताया कि 6 फरवरी को ककड़ोलता परिसर में सामूहिक प्रार्थना सह पूजा पाठ किया जाएगा। सामूहिक प्रार्थना 6 फरवरी की सुबह 9 बजे से पुजार गहजू मुंडा की अगुवाई में ककड़ोलता परिसर में सामूहिक प्रार्थना होगी। उसके बाद धर्मावलंबियों द्वारा शाम 4 बजे ककड़ोलता, धर्मकांडो, धर्मकुड़िया, डबनी चुंआ का दर्शन और पूजा पाठ किया जाएगा। उसके सुबह 10 बजे से स्थानीय धर्म अगुवा, पुजार, पहान, मुखिया, सरपंच सहित सम्मानित ग्रामीणों को सम्मानित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में बंगाल से जीतू उरांव, भगवान दास मुंडा, नेपाल से मंजू उरांव, पांचू उरांव, उड़ीसा से मणिलाल केरकेट्टा, झरियो उरांव, सुशील खलखो,बिहार से प्रमोद उरांव, मनोज उरांव,छत्तीसगढ़ से मिटकु भगत, शंकर दयाल भगत, झारखंड से विद्यासागर केरकेट्टा, रनथू उरांव, कमले उरांव, चिंतामनी उरांव,रेणु तिर्की, रवि तिग्गा सहित मध्य प्रदेश, उड़ीसा के अगुवाओ की अगुवाई में हजारों की संख्या सरना धर्मावलंबी आयेंगे पूजा स्थल जाने वाले मार्ग में बैरिकेटिंग, पार्किंग,मेला,पूजा व्यवस्था स्थानीय गांव के युवाओं को दिया गया है। प्रखंड सरहुल पूजा समिति डुमरी की ओर से कार्यक्रम के दिन सहयोग करने की बातें कहीं गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *