कोरबा में हाथी ने दो मकानों को तोड़ा:सायरन और टॉर्च से भी नहीं डरा दंतैल; घर में रखा राशन भी खाया

कोरबा के वन मंडल कटघोरा में हाथियों का आतंक बढ़ता जा रहा है। केंदई रेंज के ढोढ़ाबहार में एक दंतैल हाथी ने दो मकानों को नुकसान पहुंचाया है। हाथी मित्र दल द्वारा सायरन बजाने और टॉर्च जलाने के बावजूद हाथी पर कोई असर नहीं हुआ। घटना में शंकर नाम के ग्रामीण ने अपने परिवार के साथ भागकर जान बचाई। हाथी ने न केवल मकानों को तोड़ा बल्कि घरों में रखा राशन सामान भी खा गया। 28 हाथियों का झुंड विचरण कर रहा वन विभाग के मुताबिक, पूरे वन मंडल में कुल 48 हाथी विचरण कर रहे हैं। इस क्षेत्र में वर्तमान में 28 हाथियों का झुंड है, जिनमें से एक दंतैल हाथी अकेला घूमता यहां तक पहुंचा। ये हाथी लंबे समय से इस क्षेत्र में हैं और कई बार झुंड से अलग होकर आबादी वाले इलाकों में पहुंच जाते हैं। इससे ग्रामीणों को रात-रात भर जागना पड़ रहा है। फसलों को पहुंचाता है नुकसान ग्रामीणों का कहना है कि हाथी अक्सर गांव के करीब आ जाता है और फसलों को भी नुकसान पहुंचाता है। स्थानीय लोगों ने कई बार आंदोलन किया है और प्रशासन को ज्ञापन सौंपा है, जिसमें हाथियों को दूर के जंगलों में स्थानांतरित करने की मांग की गई है। लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह वन विभाग की टीम को सूचना मिलने पर वे मौके पर पहुंचती हैं और हाथी को जंगल की ओर खदेड़ने का प्रयास करती हैं। विभाग ने आसपास के ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *