प्रतापगढ़ पुलिस ने गुजरात के एनडीपीएस केस में 3 साल से फरार चल रहे स्थाई वारंटी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार बंसल के निर्देशन में चलाए जा रहे वांछित अपराधियों की धरपकड़ अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक परबत सिंह और वृत्त अरनोद के पुलिस उप अधीक्षक चंद्रशेखर पालीवाल के मार्गदर्शन में थानाधिकारी हजारीलाल मीणा की टीम ने 5 फरवरी को यह गिरफ्तारी की। आरोपी फैजल खान (25) को उसके गांव देवल्दी से पकड़ा गया। फैजल के खिलाफ केसोद, जुनागढ़ (गुजरात) की अतिरिक्त जिला एवं सेशन अदालत में एनडीपीएस केस नंबर 01/2023 दर्ज है। मामला धारा 8(सी), 20(बी)(2)(ए), 22(ए)(बी) और 29 एनडीपीएस एक्ट का है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए फैजल खान को हिरासत में लिया और बाद में गुजरात पुलिस के सुपुर्द कर दिया। फैजल खान पिता बादशाह खान पठान अरनोद थाना क्षेत्र के देवल्दी गांव का रहने वाला है।


