सूरजपुर में माता कर्मा चौक के पास एक गंभीर सड़क हादसे में डीएवी स्कूल की एक टीचर घायल हो गईं। घटना गुरुवार सुबह की है, जब एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने स्कूटी को टक्कर मार दी। जानकारी के मुताबिक, पिकअप का चालक नशे की हालत में था, जो डिस्पोजल लोड करके अंबिकापुर से सूरजपुर की ओर आ रहा था। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई स्थानीय लोगों ने बताया कि हादसे में घायल महिला डीएवी स्कूल में शिक्षिका के पद पर कार्यरत हैं। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायल शिक्षिका को तत्काल चिकित्सा सहायता प्रदान की गई। नशे में वाहन चलाने के कारण चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।


