DGP राजीव कुमार देर शाम खाटूश्यामजी पहुंचे, धोक लगाई:फाल्गुनी लक्खी मेले की तैयारियों का निरीक्षण किया, कल नीमकाथाना जाएंगे

राजस्थान पुलिस के मुखिया पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा देर शाम खाटूश्यामजी पहुंचे। DGP राजीव कुमार शर्मा ने बाबा श्याम के धोक लगाई। DGP शर्मा ने बाबा श्याम के वार्षिक फाल्गुनी लक्खी मेले को लेकर सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा की। DGP राजीव कुमार ने मेले की व्यापक सुरक्षा तैयारियों का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान पुलिस महानिदेशक ने यातायात मार्ग, 52 बीघा पार्किंग स्थल, तोरण द्वार, चारण मेला मैदान, लखदातार मेला ग्राउंड तथा दर्शन मार्ग, मंदिर परिसर के चप्पे-चप्पे का जायजा लिया।
श्रीश्याम मंदिर कमेटी के मंत्री मानवेंद्र सिंह चौहान व पूर्व अध्यक्ष प्रताप सिंह चौहान ने उन्हें श्याम दुपट्टा ओढ़ाकर श्याम प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। DGP राजीव कुमार ने कहा कि 21 से 28 फरवरी तक होने वाले फाल्गुनी लक्खी मेले में 35 लाख से अधिक श्रद्धालु बाबा श्याम के दर्शन के लिए पहुंचेंगे, ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रखने के साथ-साथ भक्तों को सुगमता पूर्वक श्याम दरबार तक पहुंचाना पुलिस-प्रशासन की प्रायोरिटी है।
DGP राजीव कुमार ने बाबा श्याम के दर्शन कर मेले के शांतिपूर्ण और सफल आयोजन की कामना की। इस अवसर पर लाॅ एंड ऑर्डर ADG वीके सिंह, स्टाफ ऑफिसर DIG कुंवर राष्ट्रदीप, IG एचजीआर सुहासा, SP प्रवीण नायक नूनावत, ASP डॉ. तेजपाल सिंह, ASP दीपक गर्ग, DSP राव आनंद और थानाधिकारी पवन चौबे सहित अन्य अधिकारी मौजूद रह। DGP राजीव कुमार ने सीकर पुलिस लाइन के गेस्ट हाउस में रात्रि विश्राम किया और कल नीमकाथाना जाएंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *