बाखासर रण में नमक इंडस्ट्री लगाने की मांग:चौहटन MLA बोले- 10 हजार बीघा जमीन लवणीय व बंजर है, इससे रोजगार मिलेगा

बाड़मेर जिले के चौहटन विधायक आदूराम मेघवाल ने विधानसभा में बाखासर रण में नमक उद्योग स्थापित किया जाए। इस रण में 10 हजार बीघा जमीन लवणीय तथा बंजर है। नमक उद्योग के लिए आरक्षित कर रखी है। साल 2014-15 में उद्योग विभाग की ओर से जमीन पर पत्थरगढ़ी का कार्य कर भूमि आवंटन के लिए आवेदन भी लिए गए थे। सरकार से मांग की है प्रदेश स्तरीय एक स्पेशल कमेटी बनाकर नमक उद्योग उत्पादन की नवीन इकाईयां प्रारंभ की जाए। विधायक मेघवाल विधानसभा विशेष उल्लेख प्रस्ताव बोलते हुए कहा पश्चिमी राजस्थान की थार नगरी बाड़मेर जिले के चौहटन विधानसभा क्षेत्र के भारत पाक सीमा पर स्थित बाखासर के रण क्षेत्र में करीब 10 हजार बीघा जमीन लवणीय तथा बंजर पड़ी है। जो नमक उत्पादन के लिए उद्योग विभाग को आरक्षित कर रखी है। वर्ष 2014-15 में उद्योग विभाग की ओर से इस जमीन पर पत्थरगढ़ी का कार्य कर भूमि आंवटन के लिए आवेदन भी आमंत्रित किए गए थे। जिला उद्योग केंद्र की ओर से ब्लॉक वार ड्राइंग रिपोर्ट भी तैयार कर दी गई थी। परन्तु बीते 10 सालों से इस लवणीय व बंजर भूमि आवंटन का मामला विभाग में अटका पड़ा है। विधायक ने प्रदेश के मुख्यमंत्री व उद्योग मंत्री से मांग की कि प्रदेश स्तरीय एक विशेष कमेटी का गठन कर सीमावर्ती चौहटन विधानसभा क्षेत्र के बाखासर रण में करीब 10 हजार लवणीय व बंजर जमीन पर नमक उद्योग की स्थापना की जाए। नमक उत्पादन की नवीन इकाईयां प्रारंभ की जायें। निश्चित रूप से सीमावर्ती क्षेत्र का चहुमुंखी विकास एवं स्थानीय शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार का लाभ प्राप्त होगा। साथ ही प्रदेश का बुनियादी व आर्थिक ढांचा भी समृद्ध व विकसित होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *