मेडिकल शॉप से मोबाइल चोरी:ग्राहक बनकर आए, गरम पट्टी मांगी, मौका देख फोन लेकर फरार हुए, सीसीटीवी में नजर आए संदिग्ध

जिले में चोरी की घटना कम होने का नाम नहीं ले रही। अब दीगोद थाना क्षेत्र में दिन दहाड़े मेडिकल स्टोर से चोरी का मामला सामने आया है। बदमाश ग्राहक बनकर आए और दुकानदार को बातों में उलझाकर काउंटर पर रखा मोबाइल चुराकर फरार हो गए। बदमाशों की तस्वीर पास की दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। दुकानदार इसकी शिकायत थाने में दी है। पीड़ित दुकानदार राहुल जैन ने बताया कि उनकी दीगोद मेन रोड़ पर जैन मेडिकल एंड जनरल स्टोर की शॉप है। दोपहर 12 बजे बाद सुल्तानपुर की तरफ से दो बाइक सवार आए। एक युवक बाइक पर बैठा रहा।दूसरे ने दुकान पर आकर गरम पट्टी मांगी। उसे गरम पट्टी दिखाई तो उसने बड़ी साइज की पट्टी की डिमांड की,ओर लेने से मना कर दिया। मैंने सामान वापस जमा दिया। इतने में दूसरा युवक बाइक से उतरकर दुकान पर आया। उसने वापस गरम पट्टी दिखाने को कहा। दोनों बदमाशों ने बातों में उलझाकर काउंटर पर रखा मोबाइल चुरा लिया। फिर मौके से फरार हो गए। बदमाशों के जाने के बाद मोबाइल ढूंढा तो फोन नहीं मिला। साल 2022 में 75 हजार का मोबाइल लिया था। बदमाश 75 हजार कीमत का मोबाइल चोरी करके ले गए। इसकी शिकायत दीगोद थाने में दी है। वीडियो-रवि मेघवाल, सुल्तानपुर।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *