कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड की नई कार्यकारिणी गठित:अकलेरा में एक गांव-एक रात कार्यक्रम जल्द शुरू होगा, चुनाव में करेंगे सहयोग

झालावाड़ के असनावर क्षेत्र में खाडियामिल चौराहे पर कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड की बैठक आयोजित की गई। इसमें नई कार्यकारिणी में कई पदाधिकारियों की नियुक्तियां की गईं। इनमें ब्लॉक उपाध्यक्ष के रूप में भरत लोधा, घनश्याम गुर्जर, नासिर मंसूरी और निसार खान शामिल हैं। ब्लॉक महासचिव पद पर राशिद खान, देवीलाल मेघवाल, फारुख मंसूरी और इरफान मंसूरी को नियुक्त किया गया। इसके अलावा विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर नई नियुक्तियां की गईं। बैठक में युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष नेमीचंद मीणा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि कांग्रेस सेवादल जिलाध्यक्ष डॉ. नंदसिंह राठौड़ विशेष रूप से मौजूद थे। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अब्दुल नईम पठान ने की, जबकि संचालन कोषाध्यक्ष सुरेश टेलर ने किया। कार्यक्रम में नवनियुक्त कार्यकारिणी का स्वागत सूत की माला और टोपी पहनाकर किया गया। मुख्य अतिथि नेमीचंद मीणा ने कहा कि कांग्रेस सेवादल और यंग ब्रिगेड जिले में सक्रियता से काम कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि नईम पठान की जिलाध्यक्ष के रूप में नियुक्ति के बाद से संगठन में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। डॉ. नंदसिंह राठौड़ ने बताया कि जल्द ही ‘एक गांव-एक रात’ कार्यक्रम शुरू किया जाएगा, जिससे संगठन को और मजबूती मिलेगी। जिला अध्यक्ष नईम पठान ने आगामी चुनावों में कांग्रेस को मजबूत सहयोग देने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर नई कार्यकारिणी में कई पदाधिकारियों की नियुक्तियां की गईं। इनमें ब्लॉक उपाध्यक्ष के रूप में भरत लोधा, घनश्याम गुर्जर, नासिर मंसूरी और निसार खान शामिल हैं। ब्लॉक महासचिव पद पर राशिद खान, देवीलाल मेघवाल, फारुख मंसूरी और इरफान मंसूरी को नियुक्त किया गया। इसके अलावा विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर नई नियुक्तियां की गईं, जिससे संगठन को नई दिशा मिलने की उम्मीद है। ब्लॉक अध्यक्ष सेवादल अकलेरा कन्हैया लाल भील ब्लॉक महासचिव जाकिर हुसैन, सेवादल यंग बिग्रेड जिला उपाध्यक्ष लक्ष्यवर्धन सिंह राठौड़,सेवादल यंग बिग्रेड दलजगत इंचार्ज रघुवीर सिंह, जिला सचिव सेवादल यंग बिग्रेड अनीस मंसूरी, शंभू मेघवाल, धनराज मीणा, ब्लॉक सचिव राकेश भील,रमेश शर्मा, सुरेश मीणा, कमल लोधा, बीरम मेघवाल रामबाबू लोधा, विनोद लोधा सहित कई लोग मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *